अर्जेंटीना के ट्रम्प कहलाने वाले इस देश के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली मंगलवार को इस्राईल पहुंचे। जहाज़ से उतरते ही ज़ायोनी विदेश मंत्री से मुलाक़ात करते हुए जेवियर माइली ने जो बोला उसने अरब दुनिया में हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ उन्होंने प्लेन से उतरते ही ज़ायोनी विदेश मंत्री से बोला कि हम अपना दूतावास यरूशलम में शिफ्ट करना चाहते हैं। ज़ायोनी विदेश मंत्री ने भी हामी में सिर हिलाते हुए उन्हें मूल्यों पर चलने वाला व्यक्ति बताया।
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की यह आधिकारिक यात्रा और उनका यरूशलम के लेकर दिया गया बयान अब चर्चा और आलोचना का विषय बन गया है।
माइली के इस बयान का अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल गैत ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वैश्विक सर्वसम्मति यरूशलम पर इस्राईल के क़ब्ज़े को मान्यता नहीं देता।